{"_id":"64a5c0a5331083bbdc0c6ba5","slug":"pm-modi-will-be-broadcast-live-tomorrow-at-panchayat-secretariat-and-health-and-wellness-center-orai-news-c-224-1-ori1001-189-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कल पंचायत सचिवालय और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर पीएम मोदी का लाइव प्रसारण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कल पंचायत सचिवालय और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर पीएम मोदी का लाइव प्रसारण होगा
Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
उरई। आगामी सात जुलाई की शाम चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को पीवीसी कार्ड बांटने की शुरुआत की जाएगी। जिसका सजीव प्रसारण सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं पंचायत सचिवालय पर किया जाएगा। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि सात जुलाई को जिले के सभी ग्राम सभाओं में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष झा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अलावा पंचायत सचिवालय में भी आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी, एएनएम, सीएचओ के साथ सभी पंचायत सहायकों को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में निर्देशित किया गया है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपना आयुष्मान कार्ड की केवाईसी नहीं कराया है। वह इस ग्रामसभा में पंचायत सहायक या आशा कार्यकर्ता के माध्यम से ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।