फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   pm karege charcha

घरौनी के लाभ व उपयोगिता पर किसानों से चर्चा करेंगे पीएम

Tue, 06 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
pm karege charcha
उरई/ एट (जालौन)। हाल ही में हुए घरौनी के सर्वे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही वीडियों कांफ्रेसिंग से जिले के ग्रामीणों से बात कर सकते है। प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए डकोर ब्लाक के ग्राम पचोखरा का चयन किया गया। कार्यक्रम को लेकर जहां गांव में उत्साह है तो वहीं जिला प्रशासन सजग नजर आ रहा है। मंगलवार को अधिकारियों ने पचोखरा गांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार ने किसानों को खेत के कागजात के साथ अब घर के कागजातों को आनलाइन करने के लिए घरौनी बनाने का कार्यक्रम शुरू किया था। घरौनी पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले की जालौन व उरई तहसील के 11 गांवों का चयन किया गया था। प्रशासन ने सभी गांवों का सर्वे पूर्ण कर घरौनी के कागजात तैयार करा लिया है। घरौनी के कागजातों की आनलॉइन शुरूआत करने के लिए वीडियों कांफ्रेसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो इस कार्यक्रम के लिए डकोर ब्लाक के पचोखरा गांव को चयनित किया गया है। जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सीधे किसानों को बात कर घरौनी की उपयोगिता व लाभ को लेकर चर्चा करेंगे। गांव का चयन होने से ग्रामीण खासे उत्साहित है।
विज्ञापन

एसडीएम सतेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम का दिन तारीख तय होते ही इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदेश के 37 जिलों में होगा कार्यक्रम
घरौनी के कार्यक्रम को लेकर केंद्र ने प्रदेश के 37 जिलों का चयन किया है। इन 37 जिले के कुल 337 गांवों में प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले के 11 गांवों को चयनित किया गया है।
- पीएम संवाद को लेकर ग्रामीणों में उत्साह
जैसे ही ग्रामीणों को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित कार्यक्रम होने की सूचना लगी वैसे ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गए। गांव के लोग कार्यक्रम को लेकर उत्साहित नजर आ रहे है। बता दें कि यह गांव प्रख्यात राम कथा वाचक स्वर्गीय राजेश रामायणी का पैतृक गांव है। लोगों का मानना है कि इसी वजह से इस प्रधान मंत्री के कार्यक्रम को लेकर गांव का चयन हुआ है।
- पीएम से पहले सीएम भी कर सकते हैं चर्चा
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम से पहले सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ व गृह सचिव अवनीश अवस्थी भी वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं।
- प्रधानमंत्री गांव के दो लोगों से करेंगे बात
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधान मंत्री घरौनी को लेकर गांव के दो ग्रामीणों से बात कर सकते है। इसके लिए प्रशासन ने करीब दस लोगों की सूची बनाई है, जिनसे चर्चा के बाद अंतिम दो नामों पर प्रशासन की मोहर लगेंगी।
- पायलट प्रोजेक्ट में शामिल हुआ एट क्षेत्र
घरौनी के लिए उरई व जालौन तहसील का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत उरई तहसील से एट क्षेत्र को चुना गया है। इसके अंतर्गत एट क्षेत्र से ग्राम पचोखरा, सेई, भिटारा, सेवढी, टिकरिया आदि में घरौनी बनाई जा चुकी है। एट क्षेत्र के इन गांवों में से प्रधान मंत्री के कार्यक्रम के लिए पचौखरा को चुना गया है। जिससे ग्रामीण खासे उत्साहित है।
575 ग्राम पंचायतों में होगा सर्वे
जिला प्रशासन की माने तो फिलहाल इस योजना को जालौन व उरई तहसील क्षेत्र के गांवों 11 गांवों में सर्वे पूर्ण हो चुका है। दूसरे चरण में इस योजना को जिले की पांचों तहसीलों की सभी 575 ग्राम पंचायतों में लागू किया जाएगा।

- पीएम ने दूसरी मर्तबा चयन किया एट क्षेत्र
एट क्षेत्र इन दिनों विशेष चर्चाओं में है। यह चर्चा नगर पंचायत बनने व अन्य किसी की वजह से नहीं है बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी की पसंद के कारण बनी हुई है। बता दे कि अभी हाल ही में जिले से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में मजदूरों से वार्ता के दौरान इसी क्षेत्र के ग्राम खरुसा को चयनित किया गया था। यह दूसरी बार होगा जब एट के 15 किलोमीटर के दायरे में पीएम लोगों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed