फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pledge to quit drug, signature campaign was also carried out

नशा छोडने की ली शपथ, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया

Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pledge to quit drug, signature campaign was also carried out
उरई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएमओ कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। चिकित्सालयों को तंबाकू छोड़ने के लिए शपथ दिलाई गई। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह, एसीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जालौन संवाद के अनुसार विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्राम पंचायतों में प्रधानों को धूम्रपान व गुटखा आदि छोड़ने की शपथ दिलाई गई। कोतवाली में कोतवाल उदयभान गौतम ने पुलिस कर्मियों को धूम्रपान न करने की शपथ के साथ ही समाज को धूम्रपान मुक्त बनाने का संकल्प लिया। छिरिया सलेमपुर में ग्राम प्रधान सोनल तिवारी ने ग्रामीणों को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में समझाकर लोगों को नशा छोड़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने गांव में स्थित सभी दुकानों पर जाकर दुकानदारों से अपील की 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों को तंबाकू मिश्रित उत्पादों की बिक्री न करें। छानी खास, कुसमरा, गधेला आदि गांवों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा संवाद के अनुसार, ग्रामपंचायत टीहर के प्रधान प्रदीप गौरव ने गांव मे घर घर जाकर एवं दुकानों पर जाकर मादक पदार्थ गुटका सिगरेट का सेवन न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सचिव जगदंबा प्रसाद, निखिल सिंह, कमलापति, संजय त्रिपाठी, जबर सिंह, कमलेश आदि मौजूद रहे।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने पुलिस कार्यालय में तैनात अधिकारियों कर्मचारियों को नशा न करने की शपथ दिलाई। कहा कि सिगरेट, तंबाकू आदि नशीले पदार्थ शरीर के लिए न सिर्फ हानिकारक बल्कि जानलेवा भी है। इसलिए पुलिस कर्मियों को इनसे दूर ही रहना चाहिए। सभी मिलकर शपथ लें कि जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नही करेगें। अपने आसपास के लोगों न करने के लिए प्रेरित करेंगे। लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed