{"_id":"6362be56ec75dc14141885b1","slug":"players-asked-for-financial-help-from-dm-orai-news-knp72623331","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने यात्रा के लिए डीएम से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने यात्रा के लिए डीएम से मांगा सहयोग
विज्ञापन
उरई। केरल में राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में शिरकत करने जा रहे खिलाड़ियों ने डीएम से मिलकर यात्रा के लिए आर्थिक मदद मांगी है।
जिले के शूटरों ने नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप की जोनल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय खेल में अपनी जगह बनाई थी। बुधवार को उन्होंने आरएलपी शूटिंग रेंज के प्रबंधक दीपक पांडे के साथ डीएम चांदनी सिंह से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने कहा कि वह एक से 10 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इसके लिए वह 28 नवंबर को तिरुवंतपुरम केरल जा रहे हैं। कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते दोनों तरफ का यात्रा खर्च वहन करने में परेशानी है।
खिलाड़ियों ने कहा कि जाने के लिए यदि प्रशासन की ओर से फ्लाइट टिकट की व्यवस्था हो जाए तो वे तय समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। डीएम ने सभी खिलाड़ियों से उनका ब्योरा मांग कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।