{"_id":"69c032df3c9c5e645a00538f","slug":"pipelines-leak-in-testing-water-overflows-on-roads-orai-news-c-224-1-ori1005-141963-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: टेस्टिंग में पाइपलाइन लीक, सड़कों पर बहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: टेस्टिंग में पाइपलाइन लीक, सड़कों पर बहा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा। नमामि गंगे योजना के तहत कस्बे में बिछाई गई अंडरग्राउंड पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान रविवार को पाइप लीक हो गई, जिससे हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह गया और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार, अकोढ़ी मार्ग से होते हुए जूनियर विद्यालय के पास पाइपलाइन को जोड़कर टेस्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान अशोक के दरवाजे के पास अचानक पाइपलाइन में लीकेज हो गया और तेजी से पानी बाहर निकलने लगा। कुछ ही देर में सड़क पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग के जेई अजय कुमार ने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि अंडरग्राउंड पाइपलाइन में लीकेज का पता टेस्टिंग के दौरान ही चलता है, इसलिए जहां-जहां खामियां सामने आ रही हैं, उन्हें तत्काल ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
मोहल्ले के फूलसिंह, दिलीप, पप्पू सविता और सुरेश ने बताया कि लीकेज से पानी की भारी बर्बादी हो रही है और जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विभाग के अनुसार, कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पाइपलाइन को जोड़कर चरणबद्ध तरीके से टेस्टिंग की जा रही है। सभी लीकेज और तकनीकी खामियों को दूर करने के बाद ही नियमित जलापूर्ति शुरू की जाएगी।