फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   pikap mein lada 18 kvintal sarakaaree chaaval pakada

पिकअप में लदा 18 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा

Tue, 29 Sep 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
pikap mein lada 18 kvintal sarakaaree chaaval pakada
माधौगढ़(जालौन)। कालाबाजारी के लिए पिकअप से औरैया ले जाए जा रहे 18 क्विंटल सरकारी चावल को जमरेही सानी के पास गोहन पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को थाने में खड़ा करा लिया। पूर्ति अधिकारी कमल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह, ईटों चौकी प्रभारी अतुल राजपूत वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। गोहन की ओर से तेज रफ्तार से जा रही पिकअप को पुलिस ने जमरेही सानी के पास रोक लिया। जांच में सरकारी चावल की बोरी देखकर पुलिस ने चालक से पूछताछ की। चालक के सही जानकारी न देने पर पुलिस ने एसडीएम सालिकराम, पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह को जानकारी दी ।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक श्याम सिंह पुत्र जय सिंह निवासी चितौरा व पिकअप में मौजूद कन्हैया सिंह को थाने में बैठा लिया है। पूर्ति अधिकारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed