{"_id":"62fd353f6c5fab179c36b4bd","slug":"picket-in-the-morning-sacked-in-the-evening-orai-news-knp713248363","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धरना, शाम को बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धरना, शाम को बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। लगातार पार्टी लाइन के खिलाफ काम कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र राजपूत को बुधवार को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक ने बर्खास्त कर दिया। वह लोगों की समस्याओं को लेकर कार्यालय में जाकर अधिकारियों का घेराव करते थे और जनसुनवाई भी आयोजित करते थे। बुधवार को भी उन्होंने कलक्ट्रेट में खरीफ की खराब हो रही फसलों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा था। उनके साथ धमनी प्रधान संतोष राजपूत, धरगुवा प्रधान रामसिंह, ऐर प्रधान जुझार सिंह, ददरी प्रधान श्रीचंद, मिनौरा कालपी प्रधान विनोद आदि ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
कोरोना का फिर एक केस आया
उरई। जिले में बुधवार को कोरोना का एक नया केस आया। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़का 14,056 हो गई है। इसमें 13,839 ठीक हो चुके हैं। 208 की मौैत हुई है। फिलहाल नौ सक्रिय मामले है। सीएमओ के मुताबिक, सभी मरीज होम आइसोलेशन में है। उन्होंने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। (संवाद)