फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pharmacist not found at medical store, took samples of six medicines

Jalaun News: मेडिकल स्टोर पर नहीं मिला फार्मासिस्ट, छह दवाओं के नमूने लिए

Wed, 22 Nov 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist not found at medical store, took samples of six medicines
फर्रुखाबाद। जिला औषधि निरीक्षक ने मंगलवार को खुदागंज स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन

वहां फार्मासिस्ट न मिलने पर तीन दवाओं के नमूने लिए। छापे की भनक लगते ही चार मेडिकल स्टोरों में ताले लगाकर संचालक भाग गए। उन्हें नोटिस जारी की जा रही है।

अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय कमालगंज क्षेत्र के गांव खुदागंज पहुंचे। थाने के पास स्थित अभिनय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर तीन दवाओं के नमूने भरे। मौके पर न तो फार्मासिस्ट काम करता मिला और न ही संचालक ने दवा बिक्री के अभिलेख दिखाए।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर अन्य कमियां भी पाई गईं। औषधि निरीक्षक के छापे की जानकारी मिलते ही अन्य चार मेडिकल स्टोरों के शटर गिराकर ताले जड़ दिए गए। इससे उनकी जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह कमालगंज स्थित शाहीन मेडिकल स्टोर पहुंचे। वहां दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए। अपना केमिस्ट मेडिकल स्टोर पर भी निरीक्षण कर एक दवा का नमूना लिया। औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने बताया कि सभी 6 नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। मेडिकल स्टोर बंद मिलने और कमियों के संबंध में संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed