{"_id":"5f81fa498ebc3e9c0724adb4","slug":"peyajal-sankat-par-mahilaon-ne-vidhaayak-ko-ghera-orai-news-knp5877262189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर महिलाओं ने विधायक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर महिलाओं ने विधायक को घेरा
विज्ञापन
सदर विधायक को पानी की समस्या के बारे में बतातीं महिलाएं।
- फोटो : ORAI
जालौन। पेयजल संकट से जूझ रहीं महिलाओं ने सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा को अपने बीच देखा तो उनके सब्र का बांध टूट गया। महिलाओं ने विधायक को घेरकर पानी की समस्या बताई। पाइप लाइन बिछवाने के लिए ज्ञापन दिया। विधायक ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
नगर में जल संस्थान के माध्यम से घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। 25 वार्डों के अधिकांश मोहल्लों में पाइप लाइन बिछी है। कई मोहल्लों में अभी तक लाइन नहीं पड़ी। हैंडपंप खराब हैं। इससे पेयजल संकट गहरा रहा है। इस समस्या को लेकर तोपखाना मोहल्ले की मनीषा देवी, मुन्नी देवी, राखी, शकुंतला, सुषमा, सरोज, आराधना, कल्पना देवी, मीनाक्षी आदि ने विधायक को घेरकर समस्या बताई। कहा कि उन्हें दूर दराज से पानी लाना पड़ता है। कई बार अधिकारियों से पाइप लाइन बिछाकर सप्लाई चालू कराने की मांग की गई। सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं ने लाइन बिछवाने के लिए सदर विधायक को ज्ञापन दिया।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि वह इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी से बात करेंगे। जल्द मोहल्ले में पाइप लाइन बिछवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर सतेंद्र खत्री, पुनीत मित्तल, रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे।