फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Petrol pump worker committed suicide by jumping in front of a train due to domestic quarrel

Jalaun News: गृहकलह में पेट्रोल पंप कर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sat, 06 Jul 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 06 Jul 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump worker committed suicide by jumping in front of a train due to domestic quarrel
एट/उरई। घरेलू कलह से परेशान पेट्रोल पंप कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन




एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी देव सिंह (25) झांसी जिले के सेसा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। गुरुवार को देव सिंह अपने घर आया था, वहां शाम को खाना खाते समय उसका परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया। इससे वह घर से निकल आया और झांसी-कानपुर रेल मार्ग विरगुवां डगरा के पास ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


चचेरे भाई देवेंद्र ने बताया कि देव सिंह पेट्रोल पंप पर काम करता था। गुरुवार को वह घर पहुंचा, वहां उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों से विवाद हुआ इसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया और उसने आत्महत्या कर ली। देवेंद्र ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी झांसी जनपद के पट्टी कुम्हर्रा गांव की कल्पना से हुई थी। उसकी 11 माह की बेटी तमन्ना है। उसकी मौत से परिजनो रो-रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि घरेलू कलह के कारण युवक ने आत्महत्या की है, फिलहाल घटना की जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed