फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People stated plans, tips for

लोगों को बताई योजनाएं, लिए सुझाव

Sat, 24 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 24 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
People stated plans, tips for
ग्राम परासनी में चौपाल लगाये एसडीएम मोईनुल इस्लाम, साथ में तहसीलदार भूपालसिंह - फोटो : अमर उजाला
महेबा ब्लाक क्षेत्र के गांव बिनौरा वैन, मुसमरिया, नसीरपुर, सिधारा में सीडीओ ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पहुंचकर चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को शासन की योजनाएं बताईं। विधवा, विकलांग, समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों से हकीकत जानी। वहीं, कोंच क्षेत्र के गांवों में भ्भी चौपाल का आयोजन किया गया। गांवों में लगाई चौपालों
विज्ञापन


में मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि शासन की ओर से पेंशन योजनाओं के माध्यम से गरीबों, विकलांगों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा हौसला पोषण मिशन योजना की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी ग्रामीणों को बताया और कहा कि अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध है। अगर कोई
विज्ञापन


डाक्टर बाहर की दवा लिख रहा है तो इसकी सूचना दें। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन न मिलने की जानकारी दी। इस पर सीडीओ ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच के लिए भी कहा। लोगों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह गांव में
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ सफाई की व्यवस्था को बनाए रखें। लापरवाह सफाई कर्मियों की रिपोर्ट दें। नायब तहसीलदार नरेंद्र राम, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, सीडीपीओ हदय नारायन राम ने इमिलिया, खरुसा आदि गांवों में चौपाल लगाई। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार  एसडीएम मोईनुल इस्लाम और तहसीलदार भूपाल सिंह, प्रभारी बीडीओ नदीगांव प्रीति भसीन ने नदीगांव

विकास खंड की गिदवासा न्याय पंचायत के सिकंदरपुर, घिलौर, गिदवासा, अर्जुनपुरा, खजरी, बाबली, कुरचौली और परासनी गांवों में ब्लॉक अधिकारियों के साथ जन चौपालों का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। गांवों में कोटेदारों द्वारा घटतौली, निर्धारित से ज्यादा

मूल्य वसूलने, राशन सामग्री कम देने जैसी शिकायतें आईं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेकर कोटेदारों को कड़े निर्देश दिए गए। जिन गांवों में कोटेदारों की शिकायतें मिली हैं उनको


नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने की बात एसडीएम ने कही। ग्राम प्रधान परासनी रामदेवी तथा घिलौर प्रधान भगवानदास, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, खंड शिक्षा अधिकारी विजय बहादुर सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed