{"_id":"688fb54314c647ab41002c40","slug":"people-standing-in-the-waterlogging-demanded-a-road-orai-news-c-224-1-bnd1005-132756-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जलभराव में खड़े होकर लोगों ने मांगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जलभराव में खड़े होकर लोगों ने मांगी सड़क
विज्ञापन
इटौरा में मुख्य सड़क पर जलभराव होने से गुस्साए लोगों ने की नारेबाजी।
- फोटो : स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। अकबरपुर इटौरा में मुख्य बाजार की दलदली और बदहाल सड़क को लेकर रविवार को व्यापारियों व स्थानीय निवासियों ने जलभराव में खड़े होकर संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि एक साल से हालात खराब हैं। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी व जल निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
अकबरपुर इटौरा में एक वर्ष पहले नमामि गंगे योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी। कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। यह सड़क अकबरपुर इटौरा की मुख्य संपर्क मार्ग है। इस पर विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, बैंक, पुलिस चौकी और कई दुकानें हैं।
डेढ़ किलोमीटर लंबा यह मार्ग आसपास के गांवों को भी जोड़ता है। लोगों का कहना है कि इस दुर्दशा के चलते व्यापार पूरी तरह प्रभावित है। रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। श्रीराम, रामजी, डॉ. विनोद पुरवार, राकेश गुप्ता, देवेंद्र कुमार आदि व्यापारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो मजबूरन उग्र आंदोलन किया जाएगा। जल निगम के जेई अजय कुमार ने बताया कि बारिश बंद होते ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सड़क को कार्ययोजना में शामिल कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। प्रस्ताव होते ही सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा।
अतुल पाल, जेई, पीडब्ल्यूडी