फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People distressed due to power cut are staying awake at night

Jalaun News: बिजली कटौती से बेहाल हुए लोग, रात में कर रहे रतजगा

Sat, 25 May 2024 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 25 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
People distressed due to power cut are staying awake at night
उरई। गर्मी बढ़ने से ट्रांसफार्मर और तारों का तापमान बढ़ गया है। रोजाना फॉल्ट और धुआं निकलने से बिजली की कटौती की जा रही है। इससे शहरियों को खासी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक समस्या बघौरा के लोगों को हो रही है। जिन्हें दो महीने से रात में पूरी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इससे उनकी दिनचर्या भी अस्तव्यस्त हो गई है। अधिकारी फॉल्ट और ओवरलोड की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में तापमान दिनोंदिन बढ़ रहा है। वहीं बिजली नहीं आने महिलाओं, बुजुर्गाें और बच्चों को गर्मी से परेशान होने पड़ रहा है। नींद पूरी नहीं हो पाने से दिनचर्या पर भी प्रभाव पड़ रहा है। बघौरा के लोग दो महीने से इस कटौती को झेल रहे हैं। रात के समय वह घर के बाहर बैठकर नींद पूरी करते हैं। विभाग ओवरलोड की समस्या को बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले के शाबिर, कदीर, राजकुमार, शिवसिंह, अतीक, सोनू ने बताया कि इस मोहल्ले में अधिक कटौती हो रही है। रात के समय नौ बजे के बाद लाइन चली जाती है। 12 बजे करीब आती है। उसके बाद फिर चली जाती है। सुबह आती है। दो महीने से यही रुटीन बन गया है। पानी के लिए भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द डीएम के पास शिकायत करने के लिए मोहल्ले के लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे सप्लाई रही बंद
उरई। बिजली घर के पीछे से निकली केबल में फॉल्ट आने से बघौरा सहित कई मोहल्लों की सप्लाई बंद रही करीब तीन घंटे बाद सप्लाई आ सकी। शनिवार को करीब 12 बजे तेज आवाज के साथ फॉल्ट हुआ। इसके बाद केबल टूटकर नीचे गिर गई। इसको सही करने में विभाग को तीन घंटे का समय लग गया। करीब तीन बजे जाकर सप्लाई शुरू हो सकी। जेई गौरव कुमार ने बताया कि रोजाना इस लाइन पर फॉल्ट आ रहे हैं। इस लिए बघौरा की सप्लाई प्रभावित हो रही है। रात के समय ओवरलोड की समस्या हो जाती है। इस लिए बंद कटौती की जा रही है। (संवाद)
रात को टूटी केबल, सुबह आई सप्लाई
उरई। देर रात शांतिनगर में फॉल्ट होने से बंच केबल टूटकर नीचे गिर गई। इससे करीब 100 घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं आने से रात में लोगों ने रतजगा किया। जानकारी पर सुबह बिजली विभाग ने काम करवा कर केबल सही की। शांतिनगर में मोंटी कारलो ने बंच केबल डाली थी। जो शुक्रवार की रात टूटकर नीचे गिर गई। इससे सप्लाई बंद हो गई। सुबह पहुंच बिजली कर्मचारियों ने काम शुरू किया। करीब एक बजे तक सप्लाई शुरू हो सकी। जेई सुमित साहू ने बताया कि मोंटी कारलो योजना के तहत नई केबल पड़ी थी। वह भी टूटकर गिर गई। विभाग को अपने पास से काम करवाना पड़ा। केबल ठीक स्थिति में नहीं थी। इसलिए फॉल्ट अधिक हो रहे हैं। (संवाद)




फोटो-14 कुरेले दाल मिल पर नया ट्रांसफार्मर चढ़ाते विभागीय कर्मी।संवाद



ट्रांसफार्मर फुंका, दो मोहल्लों की सप्लाई हुई बाधित

कोंच। ट्रांसफार्मर फुंकने से दो मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सप्लाई नहीं आने से लोगों को सुबह से ही पानी के लिए भी परेशान होने पड़ा।
रेलवे स्टेशन के पास कुरेले दाल मिल पर 400 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है। इससे जवाहरनगर और तिलकनगर के अलावा लाजपतनगर मोहल्ले के करीब तीन सौ कनेक्शन धारकों को बिजली मिलती है। शुक्रवार की रात तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर फुंक गया। आधी रात के बाद लोगों की सप्लाई ठप पड़ गई। शनिवार सुबह जेई को जानकारी दी गई। देर शाम तक बिजली नहीं मिल सकी थी। इस भीषण आग उगलती गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। जेई अमन पांडे ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंक गया था। डिमांड लगाई थी, शाम को नया ट्रांसफार्मर रखवा कर सप्लाई बहाल कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed