फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People coming forward to provide relief material to the needy

जरूरतमंदों को राहत सामग्री देने के लिए आगे आ रहे लोग

Sat, 25 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
People coming forward to provide relief material to the needy
ाबिल पुरा में राहत सामग्री बांटते प्रधान स्वयं प्रकाश निरंजन - फोटो : ORAI
रामपुरा/पहाड़गांव। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों का पेट भरने के लिए उन्हें राहत सामग्री देने के लिए समाजसेवियों के साथ जनप्रतिनिधि और सरकारी संस्थाएं भी आगे आ रहे है।
विज्ञापन

विधायक मूलचंद्र निरंजन, एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, पीडब्ल्यूूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार शील, आरके द्विवेदी ने चालीस जरूरतमंदों का राशन सामग्री वितरित की। हालांकि राहत सामग्री बंटने की सूचना पर कई लोग इकट्ठा हो गए थे, पर सामग्री कम पड़ने पर कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस दौरान इंस्पेक्टर आरके सिंह, महेश पतराही, अजय पुरवार, रामकुमार कठिल, सतेंद्र, अमित बादल, ब्रजेश गुप्ता, राहुल सिंह, बोबी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, ग्राम काबिलपुरा में प्रधान स्वयंप्रकाश निरंजन ने लोगों को मास्क, साबुन, हैंडवाश व सैनिटाइजर वितरित किए गए। साथ ही जरूरतमंदों को राहत सामग्री भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़गांव संवाद के अनुसार, आर्यावर्त बैंक शाखा पहाड़गांव की ओर से 111 जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की गई। शाखा प्रबंधक वैभव खरे, प्रसून खरे, रामप्रकाश पाल, संतोष वर्मा, मोहित, प्रियंका आदि ने सामग्री की किट प्रदान की। इस दौरान प्रधान हरगोविंद राजपूत भी मौजूद रहे।

रामपुरा में विधायक व एसडीएम राहत सामग्री वितरण करते

रामपुरा में विधायक व एसडीएम राहत सामग्री वितरण करते- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed