{"_id":"5df283d18ebc3e8816337d28","slug":"penalty-on-shopkeepers-who-do-not-make-stock-register-orai-news-knp531819453","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाक रजिस्टर न बनाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाक रजिस्टर न बनाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाएं
विज्ञापन
जालौन में प्याज की दुकान पर निरीक्षण करते एसडीएम
- फोटो : ORAI
जालौन। प्याज की कालाबाजारी रोकने के लिए गुरुवार को एसडीएम ने प्याज के थोक व फुटकर विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारकर स्टाक देखा। थोक विक्रेताओं द्वारा प्याज की बिक्री का रिकार्ड न रखने पर फटकार लगाई और रिकार्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने गुरुवार को मंडी सचिव के साथ पहुंचकर प्याज के तीनों थोक विक्रेताओं की आढ़तों पर छापा मारा। जिसमें कल्लू की आढ़त बंद मिली। जहीर की आढ़त में निरीक्षण के दौरान सात क्विंटल व असलम की आढ़त में 60 क्विंटल प्याज मिली। निरीक्षण के दौरान थोक विक्रेताओं के यहां स्टाक रजिस्टर व बिक्री रजिस्टर न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने सचिव को निर्देश दिए कि प्रतिदिन थोक सब्जी मंडी में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करें। अगर कोई रिकार्ड न बनाएं तो इनको नोटिस देकर जुर्माना लगाएं। थोक विक्रेताओं के यहां छापा मारने के बाद एसडीएम ने फुटकर विक्रेताओं के यहां जाकर प्याज देखा और कीमत की जानकारी ली। उन्होंने उचित मुनाफा लेकर प्याज बेचने के निर्देश दिए।