फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   peepal ke ped ke neeche ban rahe shauchaalay ka virodh

पीपल के पेड़ के नीचे बन रहे शौचालय का विरोध

Wed, 30 Sep 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
peepal ke ped ke neeche ban rahe shauchaalay ka virodh
अतरछला गांव में पीपल के पेड़ व मंदिर के पास निर्माणाधीन शौचालय। - फोटो : ORAI
जालौन। विकास खंड के ग्राम अतरछला में मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे सामुदायिक शौचालय निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर सामुदायिक शौचालय की जगह बदलने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अतरछला गांव में प्रशासन की ओर से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण मोनू सेंगर, विजय बहादुर, उम्मीद सिंह, युगल किशोर ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के निर्माण वाली जगह के पास देवी माता का मंदिर है। पास में पीपल का पेड़ है। इसकी पूजा की जाती है। सामुदायिक शौचालय बनने से आसपास गंदगी रहेगी। भक्तों और महिलाओं को पूजा अर्चना के लिए आने जाने में परेशानी होगी। ऐसी स्थिति में सामुदायिक शौचालय के लिए दूसरी भूमि चयनित कर शौचालय का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने इस समस्या के संबंध में मंगलवार को एसडीएम गुलाब सिंह को अवगत कराया। एसडीएम से शौचालय का स्थान बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed