फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   pcfs truck challan and protest

चालान होने पर गोदामों से खाद नहीं उठा रहे ठेकेदार

Tue, 30 Aug 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
pcfs truck challan and protest
उरई। पीसीएफ से महेवा जा रही खाद से भरे ट्रक को एआरटीओ ने रुकवाकर जब वजन कराया तो गाड़ी पांच टन ओवर लोड निकली। इस पर एआरटीओ ने गाड़ी का चालन कर दिया। गाड़ी का चालन हो जाने पर खाद के ठेेकेदारों ने नाराजगी जाहिर करते हुए अब खाद को न उठाने की बात कही है। जिससे जिले में खाद का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन

चार दिन पहले पीसीएफ उरई से महेवा ब्लाक के जगनेवा जा रहे खाद के ट्रक को एआरटीओ प्रवर्तन ने मेडिकल कॉलेज के आगे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने जब ट्रक की क्षमता देखी तो ट्रक में 25 की जगह 30 टन माल पाया गया।
विज्ञापन

इस पर एआरटीओ ने ट्रक का 35 हजार 500 रुपये का चालान कर दिया। इस पर ठेकेदारों ने नाराजगी जाहिर करते हुए खाद न उठाने की बात की है। उनका कहना है कि किसानों की सुविधा के लिए वो खाद ले जा रहे हैं, लेकिन एआरटीओ जानबूझकर उनका चालान काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ है। एआरटीओ विनय कुमार पांडेय का कहना है कि सरकार के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ट्रक में पांच टन से अधिक माल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed