{"_id":"67fd5414339f89f61c0112ee","slug":"patients-will-no-longer-feel-the-heat-at-the-prescription-and-medicine-counter-orai-news-c-224-1-ori1005-128042-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पर्चा व दवा काउंटर पर अब मरीजों को नहीं लगेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पर्चा व दवा काउंटर पर अब मरीजों को नहीं लगेगी गर्मी
Mon, 14 Apr 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल की ओपीडी के पर्चा काउंटर की लाइन में लगे मरीजों को अब लू और गर्मी से राहत मिलेगी। मरीजों की सहूलियत के लिए ओपीडी पर्चा काउंटर के बाहर लगे टिन शेड में पंखों की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही कूलर भी लगवाए गए हैं। इसके अलावा सीधी गर्म हवा से बचाव के लिए हरे जालीदार परदे लगवाए गए हैं।
सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1200 से अधिक पर्चे बनते हैं। जहां पर्चा काउंटर है, उसके ठीक सामने दवा काउंटर भी है। इसकी वजह से दोनों ओर मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है। नंबर के इंतजार में उन्हें देर तक खड़ा रहना पड़ता है। इस समय तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। गर्मी से बचाव के लिए टीनशेड में अभी 12 पंखे लगे थे। चार नए पंखे और लगवा दिए हैं। साथ ही कुछ पंखे खराब भी थे, उन्हें ठीक करवा दिया गया है। कुल 16 पंखे लगवाए गए हैं।
इसके अलावा दो कूलर भी दोनों तरफ लगवा दिए गए हैँ। साथ ही टीनशेड के दोनों ओर हरे कलर के जालीदार परदे भी लगवा दिए हैं, ताकि सीधी हवा न आए। उन्होंने बताया कि पर्चा काउंटर पर अब मैनुअल के साथ कंप्यूटराइज्ड पर्चे भी बनने लगे हैं। चार कंप्यूटर लगाकर कंप्यूटराइज्ड पर्चे बनाए जा रहे हैं। सिर्फ एक काउंटर पर मैनुअल पर्चे बन रहे हैं। कंप्यूराइज्ड पर्चे बनने से पारदर्शिता आएगी।