{"_id":"662ae3d3839a53ce950d98b4","slug":"passengers-upset-due-to-lateness-of-trains-trains-arrived-late-by-ten-hours-orai-news-c-224-1-ka11004-113877-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, दस घंटे देरी से आईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, दस घंटे देरी से आईं ट्रेनें
Fri, 26 Apr 2024 04:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी होने से कई यात्रियों की कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली कनेक्टिंग ट्रेनें छूट गईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। गुरुवार को मुंबई से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन दस घंटे से अधिक देरी से पहुंची।
पुणे से गोरखपुर ट्रेन नंबर 01419 समर स्पेशल अपने निर्धारित समय सुबह 4:18 बजे के स्थान पर दोपहर 2.14 बजे 10 घंटे देरी से पहुंची। 12598 मुंबई गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस 6 घंटा 15 मिनट, 15066 पनवेल गोरखपुर 4 घंटा 21 मिनट से आईं। इसके अलावा 12107 मुंबई से सीतापुर 4 घंटा 30 मिनट, 12512 कोच्चिवैली से गोरखपुर राप्तीसागर 3 घंटा 35 मिनट देरी से, 01823 झांसी लखनऊ पैसेंजर 3 घंटा, 11124 बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल एक घंटा 40 मिनट, 12943 वलसाड से गोरखपुर उद्योगकर्मी सवा घंटा देरी से पहुंची।
इसके अलावा 11408 लखनऊ पुणे निरस्त रही। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं, प्रेमनगर बजरिया निवासी मोहम्मद फिरोज का कहना है कि उनका रिजर्वेशन राप्तीसागर एक्सप्रेस में कानपुर तक था। लेकिन ट्रेन 3:30 घंटा देरी से आने की वजह से वह झांसी-लखनऊ इंटरसिटी में सवार होकर कानपुर की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनका कानपुर से ट्रेन नंबर 12815 नंदन कान्हा एक्सप्रेस में अलीगढ़ तक एसी कोच में रिजर्वेशन था। वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में जा रहे थे। इंटरसिटी के देरी से पहुंचने पर उनकी ट्रेन छूट गई। जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि ललितपुर के पास ट्रैक में तकनीकी खराबी के चलते ट्रेनें देरी से आई।
रेलवे क्रॉसिंग का बूम खराब, छह घंटे सड़क यातायात प्रभावित
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग के उरई भुआ सेक्शन के रिनियां रेलवे क्रॉसिंग नंबर 179 की क्रॉसिंग में तकनीकी खराबी आ गई। इससे सड़क मार्ग का यातायात प्रभावित हुआ। छह घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हो पाया। रिनियां रेलवे क्रॉसिंग में उस समय खराबी आ गई, जब झांसी की ओर से मालगाड़ी आने के संकेत पर गेटमैन क्रॉसिंग को बंद कर रहा था। तभी अचानक क्रॉसिंग में तकनीकी खराबी आ गई और क्रॉसिंग बंद नहीं हो सकी। गेटमैन ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल को दी। डिप्टी एसएस की सूचना पर सिग्नल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रात दो बजे छह घंटे की मशक्कत के बाद गेट को ठीक किया गया। डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल ने बताया कि स्लाइडिंग बूम मैन्युअल गेट लगाकर ट्रेनों को पास किया गया। इस दौरान रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। सड़क यातायात प्रभावित रहा। (संवाद)
नॉन स्टापेज ट्रेन में दो बार चेन पुलिंग, एक गिरफ्तार
उरई। भुआ उरई सेक्शन में उधना से छपरा ट्रेन नंबर 09115 जनसाधारण एक्सप्रेस गुरुवार को दोपहर 1:23 बजे अजनारी रेलवे क्रॉसिंग नंबर 180 से गुजर रही थी। तभी किसी पैसेंजर ने चेन पुलिंग कर दी। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल और उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पीके निरंजन को दी। डिप्टी एसएस ने आरपीएफ को अवगत कराया।
ट्रेन के गार्ड ने चेन पुलिंग को ठीक किया। इसके चलते ट्रेन 1.23 से 129 बजे छह मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। जैसे ही ट्रेन कानपुर की ओर रवाना हुई जैसे ही उरई स्टेशन से गुजर रही थी तभी करमेर क्रॉसिंग नंबर 183 के पास फिर किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन खड़ी हो पहले से ही सतर्क आरपीएफ के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रेमनगर झांसी निवासी ज्ञानसिंह यादव को पकड़ लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि इस ट्रेन का स्टॉपेज उरई नहीं था। चेन पुलिंग करने पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई। इसके चलते ट्रेन 1.32 बजे से 1.37 बजे 5 मिनट और खड़ी रही। उन्होंने बताया कि यात्री ज्ञानसिंह के पास झांसी से उरई का टिकट मिला और वह शादी में उरई आए हुए थे लेकिन स्टॉपेज न होने के चलते चेन पुलिंग कर दी। (संवाद)