{"_id":"665e30265fd877764004f768","slug":"passengers-stuck-in-the-525-hour-mega-block-created-a-ruckus-orai-news-c-224-1-ka11004-115496-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सवा पांच घंटे के मेगा ब्लॉक में फंसे यात्री, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सवा पांच घंटे के मेगा ब्लॉक में फंसे यात्री, किया हंगामा
Tue, 04 Jun 2024 02:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर उरई सरसोकी सेक्शन में रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए अप ओर डाउन ट्रैक का सुबह 11 बजे से शाम सवा चार बजे मेगा ब्लॉक लिया गया। इससे झांसी और कानपुर की ओर से आने-जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रोककर चलाया गया। जिसमें यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की लेटलतीफी पर यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया। स्टेशन पर ट्रेन रूकने पर यात्री पानी के लिए टूट पड़े।
सोमवार को उरई सरसोकी सेक्शन के क्रॉसिंग नंबर 185 के पास नई पुलिया बनाने के लिए सवा पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था। जिसमें झांसी व कानपुर से आने जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को इस रेलखंड के स्टेशनों पर देर तक रोककर चलाया गया। जिसमें मुंबई से सुल्तानपुर ट्रेन नंबर 12143 को पारीछा, मोंठ व उरई स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से चार घंटा देरी से दोपहर के 2.37 बजे 4 घंटा देरी से आई और उरई स्टेशन पर 30 मिनट अतिरिक्त रोककर चलाया गया।
इसी तरह मुंबई से गोरखपुर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन नंबर 05326 को नंदखास, मोंठ, एट व उरई स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से 9 घंटा देरी से दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंची। जहां पर 30 मिनट अतिरिक्त रोककर चलाया गया। बरौनी से ग्वालियर ट्रेन नंबर 11124 छपरा मेल को आटा, सरसोकी व उरई स्टेशन पर अतिरिक्त रोककर चलाया गया। कामाख्या से आंबेडकर नगर को जाने वाली ट्रेन नंबर 193 06 को आटा स्टेशन पर आधा घंटा व सरसोकी स्टेशन पर 16 मिनट अतिरिक्त रोककर चलाया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा कई मालगाड़ियों को रोककर चलाया गया। इस भीषण गर्मी में ट्रेन को रोककर चलाने से नाराज यात्रियों में हो हल्ला भी किया। जब ट्रेन उरई स्टेशन पर पहुंची तो यात्री पानी के लिए वाटर बूथ पर पानी लेने के लिए टूट पड़े। यात्रियों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में रेलवे विभाग को यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए काम करना चाहिए।
वर्जन
यात्रियों की संरक्षा का ध्यान रखते हुए रेलवे ट्रैक का बराबर रखरखाव किया जाता है। जिससे ट्रेनों का सही संचालन बना रहे और यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी झांसी मंडल।