{"_id":"5e73bf2f8ebc3e6f974aea92","slug":"passengers-struggling-with-overnight-jam-on-kalpi-and-kuthund-highway-orai-news-knp5513646143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालपी व कुठौंद हाईवे पर रातभर जाम से जूझे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालपी व कुठौंद हाईवे पर रातभर जाम से जूझे राहगीर
विज्ञापन
कालपी में जाम में फंसे वाहन
- फोटो : ORAI
उरई। जिले को कानपुर से जोड़ने वाले कुठौंद व कालपी मार्ग पर बुधवार की रात जाम के झाम से राहगीर परेशान हो उठे। जहां कुठौंद में तीन बजे रात से सुबह आठ बजे तक जाम लगा रहा वहीं कालपी में रात एक बजे से दोपहर तक जाम के हालात बने रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुठौंद में जाम तो खुलवा दिया, लेकिन कालपी में दिन भर वाहन रेंगते नजर आए। दोनों ही जगह पर अधूरे हाईवे की वजह से आए दिन जाम लगता है। जिससे स्थानीय लोग भी परेशान हो उठे है।
कुठौंद क्षेत्र के नैनापुर के पास औरैया की ओर चेकिंग होने पर ओवरलोड ट्रक कुठौंद की तरफ सड़क किनारे खड़े हो जाते है। इसके साथ ही अधूरे हाईवे की वजह से यहां रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। बुधवार रात तीन बजे जालौन औरैया मार्ग एक बार फिर जाम की स्थिति बनने लगी। इस दौरान अन्य छोटे वाहनों ने पहले निकालने के चक्कर में अपने वाहनों को आड़े तिरछे फंसा लिए, जिससे औरैया जालौन मार्ग पर जाम लग गया और आवागमन ठप हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों राहगीर जाम के झाम से जूझते रहे। जाम रात 3 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक लगा रहा। जाम में कई रोडवेज बसें फंसी नजर आई, जिन्हें राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, पुलिस बल के साथ पहुंच गए और जाम खुलवाया।
कालपी के निर्माणाधीन हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते गुरुवार रात 1 बजे एक बार फिर हाईवे पर जाम लगा गया। देखते देखते हाईवे पर जाम लगभग 5 किमी लंबा हो गया और पूरी रात वाहन हाइवे पर रेंगते नजर आए। स्थिति यह है कि दोपहर तक भी वाहन सिर्फ एक और से निकाले गए। बता दें कि कालपी के अधूरे हाईवे आए दिन लगने वाले जाम के झाम से लोग परेशान हो उठे हैं। मात्र डेढ़ किमी लंबे अधूरे हाईवे को पार करने में लोगों की मुश्किल बढ़ गई हैं। गुरुवार रात जाम में कई बसें व छोटे वाहन भी फंसे हैं। पुलिस वाहनों को वन साइडेड निकलवाने की कोशिश में जुटी रही। जिससे अंदर बाजार व अन्य रास्तों से वाहन निकलने लगे, जिससे अंदर बाजार भी जाम के हालात बन गए हैं। कोतवाल माणिक चंद्र ने बताया कि वह मौके पर फोर्स के साथ जाम खुलवाने के लिए जुटे हैं पर अधूरे हाईवे पर निर्माण कार्य चलने से वजह ज्यादा परेशानी हो रही है।

कुठौंद में लगा लंबा जाम- फोटो : ORAI
विज्ञापन