फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passengers remained troubled for the sixth day as six trains were cancelled.

Jalaun News: छठवें दिन भी परेशान रहे यात्री, छह ट्रेनें निरस्त

Sun, 28 Sep 2025 05:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
Passengers remained troubled for the sixth day as six trains were cancelled.
उरई। गोरखपुर के डोमिनगढ़ रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत का काम होने के कारण शनिवार को छठवें दिन भी यात्रियों की परेशानी जारी रहा। शनिवार को झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली छह ट्रेनों का संचालन नहीं किया।
विज्ञापन

पिछले 6 दिनों से लगातार ट्रैक मरम्मत के काम के चलते गोरखपुर से संचालित होकर मुंबई, पुणे की ओर की जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त या फेरों में कटौती की गई है। शनिवार को गोरखपुर से मुंबई ट्रेन नंबर 22537, मुंबई से गोरखपुर ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12591, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 01080 पूजा स्पेशल के अलावा पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर से बांद्रा मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 15068 का संचालन नहीं हुआ। ट्रेनों में आरक्षण लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपना आरक्षण रद्द करना पड़ा। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी हुई। इसके अलावा इस रेलखंड से गुजरने वाली पुणे से गाजीपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01431 त्योहार स्पेशल अपने निर्धारित समय सुबह 4 बजकर 50 मिनट के स्थान पर 10 घंटा 36 मिनट की देरी से चलकर दोपहर तीन बजकर 26 मिनट पर आई। पुणे से दानापुर जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 01481अपने निर्धारित समय से 6 घंटा देरी से आई।
विज्ञापन

वहीं, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा में भी अपने निर्धारित समय से पौने दो घंटा देरी से आई। गोरखपुर से संचालित होने वाली ट्रेन 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोमती नगर लखनऊ से संचालित हुई। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट करते हुए गोरखपुर के स्थान पर बाराबंकी से आजमगढ़ जाएगी। ट्रेन नंबर 06530 गोमती नगर से बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन गोमती नगर लखनऊ के स्थान पर बनारस से संचालित बेंगलुरु को होगी। ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेनों की इस अव्यवस्था से यात्री परेशान है। यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन ने ट्रेनों का संचालन इस तरह से गड़बड़ा दिया है। कि उनसे यात्रा करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने रेल प्रशासन से इसमें जल्द सुधार की मांग की है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि दो दिन बाद काम समाप्त होने के बाद ट्रेन का संचालन यथावत हो जाएगा। इससे यात्रियों की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed