फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passengers' problems persist, five trains including Chhapra Mail did not arrive

Jalaun News: यात्रियों की परेशानी बरकरार, छपरा मेल समेत पांच ट्रेनें नहीं आईं

Thu, 27 Nov 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Passengers' problems persist, five trains including Chhapra Mail did not arrive
उरई। झांसी में ट्रैक मरम्मत के काम के चलते बुधवार को छपरा मेल सहित पांच ट्रेनें बुधवार को नहीं आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल, उधना से सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन, ग्वालियर से बरौनी क्लोन छपरा मेल, बंगलुरु से गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग से निकाली गई। इसकी वजह से इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत छपरा मेल के मार्ग परिवर्तन के कारण हुई। क्योंकि इस ट्रेन सैंकड़ों यात्री कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर के लिए यात्रा करते हैं।
25 नवंबर से आठ जनवरी तक झांसी में ट्रैक मरम्मत का काम शुरू हो गया है। वहीं, आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संतकबीरनगर एक्सप्रेस (20104) पांच घंटा 25 मिनट, पुणे से गाजीपुर सिटी जाने वाली त्योहार स्पेशल (01431) तीन घंटा 10 मिनट, इंदौर से बनारस महाकाल एक्सप्रेस (20414) डेढ़ घंटा, गोरखपुर से मुंबई त्योहार स्पेशल (01080) चार घंटा देरी से आई।
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली त्योहार स्पेशल (01079) साढ़े छह देरी से पहुंची। दानापुर से पुणे जाने वाली त्योहार स्पेशल (01482) साढ़े तीन घंटे देरी से आई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि झांसी में काम चल रहा है, काम पूरा होते ही ट्रैक बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed