फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passenger's mobile phone stolen on Chhapra Mail

Jalaun News: छपरा मेल से यात्री का मोबाइल चोरी

Sat, 11 Jul 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Passenger's mobile phone stolen on Chhapra Mail
उरई। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) में सफर कर रहे छपरा बिहार निवासी एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। इसकी शिकायत यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर की।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम 4.19 बजे ग्वालियर से बरौनी जा रही छपरा मेल के कोच नंबर एस 2 की सीट नंबर 48 पर सफर कर रहे बिहार छपरा निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि जब ट्रेन मोंठ स्टेशन से गुजर रही थी तभी वह बाथरूम करने चले गए। लौटकर आए तो उनकी सीट से उनका मोबाइल गायब था। जिस पर उसने आसपास बैठे यात्रियों से मोबाइल के बारे में जानकारी ली लेकिन उसका मोबाइल नहीं मिला। उसने तत्काल इसकी शिकायत रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर की। जब ट्रेन उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तभी वहां जीआरपी आरपीएफ कर्मी मौजूद थे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और उसे तहरीर देने की बात कही। इस पर यात्री ने बताया कि वह यात्रा समाप्त नहीं कर सकता इसलिए तहरीर छपरा स्टेशन पर देंगे। प्रभारी जीआरपी थानाध्यक्ष ईश्वरदीन का कहना है कि घटना उरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहीं हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed