फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passengers are angry due to reduction in intercity trips

Jalaun News: इंटरसिटी के फेरों में कटौती से यात्रियों में नाराजगी

Sun, 15 Dec 2024 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 15 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Passengers are angry due to reduction in intercity trips
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के फेरों में कटौती होने से कानपुर और लखनऊ झांसी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों ने नाराजगी जताई। शनिवार व रविवार को झांसी से लखनऊ जाने वाली अप डाउन ट्रेन नंबर 11109-10 का संचालन न होने से लोगों में रेलवे के प्रति खासी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि रेलवे को निर्णय यात्रियों के लाभ के लिए लेना चाहिए, न कि अपने पुराने ढर्रे को देखकर निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

कोहरे के चलते रेलवे ने पहले से ही इस रेलखंड से गुजरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों को प्रभावित किया है। जिसमें दो ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। एक ट्रेन झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को 40 दिन के लिए निरस्त कर दिया है। जबकि लोगों का कहना है कि अभी बुंदेलखंड में कोहरे का आगमन नहीं हुआ है। रेलवे ने पहले से ही इन ट्रेनों को कटौती एवं निरस्त कर दिया है। जिससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि उन्हें शनिवार को अपने विभाग के काम के लिए लखनऊ जाना था। इसके लिए उन्होंने इंटरसिटी को चुना था। इंटरसिटी निरस्त होने से उन्हें पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस से जाना पड़ा। जिसमें उन्हें खड़े होकर लखनऊ तक यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ जाकर सांसद को परेशानी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नया पटेलनगर निवासी दिनेश श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें परिवार संग रविवार को लखनऊ जाना है। इंटरसिटी के रद्द होने के कारण उन्हें दूसरी ट्रेन से यात्रा करनी पड़ेगी। दूसरी ट्रेनें सुपरफास्ट हैं और किराया भी अधिक है। रिजर्वेशन न होने के कारण जनरल कोच में यात्रा करने में परेशानी होगी। रेल प्रशासन को लोगों की परेशानी को देखते हुए ट्रेन को बहाल कर देना चाहिए। इंटरसिटी को दो दिन संचालन नहीं किया जा रहा है। रामनगर झांसी रोड निवासी विपिन दीक्षित का कहना है कि लोगों की परेशानी के लिए सांसद नारायणदास अहिरवार से मिलकर समस्या निदान का अनुरोध करेंगे।

वर्जन
जो ट्रेनें निरस्त की गई है या फेरों में कटौती की गई है, उनमें आरक्षण होता है। कोहरे के दौरान उनके संचालन में दिक्कत होती है। यात्री एडवांस में रिजर्वेशन करा लेते है। इसलिए उनका संचालन निरस्त किया गया है, क्योंकि कोहरा कभी भी पड़ सकता है। इसलिए विभाग पहले से एतिहात बरतता है। वैसे, कोहरा समाप्त होने के बाद ट्रेनें यथावत चलेगी। -मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed