{"_id":"6959590da8cb44e9e8066a0e","slug":"parosa-eleven-beat-tirahi-eleven-by-148-runs-orai-news-c-224-1-ori1005-138767-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: परोसा इलेवन ने तिरही इलेवन को 148 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: परोसा इलेवन ने तिरही इलेवन को 148 रन से हराया
विज्ञापन
फोटो-12-टूर्नामेंट का उद्घाटन करते जिला पंचायत सदस्य निर्दोष यादव। संवाद
कदौरा। बबीना प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य निर्दोष यादव ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने खेल को अनुशासन, भाईचारे और युवा प्रतिभाओं के विकास का सशक्त माध्यम बताया। उद्घाटन मैच में परोसा इलेवन ने तिरही इलेवन को 148 रनों से शिकस्त दी।
टॉस जीतकर परोसा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। टीम के नीरज ने 95 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिरही इलेवन की शुरुआत खराब रही। परोसा के गेंदबाजों के आगे तिरही की पूरी टीम टिक नहीं सकी और महज 45 रनों पर ऑल आउट हो गई।
परोसा के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। परोसा इलेवन के बल्लेबाज नीरज को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। दीपू सेंगर व रमेंद्र ने अंपायरिंग की। यहां पर अमित यादव, चंदन कुटार, मनीष सोनी, अरविंद यादव, अभय ठाकुर, जय यादव, दिनेश यादव आदि रहे।