फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Parents hanged themselves in front of their innocent child.

Jalaun News: मासूम के सामने फंदे पर झूल गए मां-बाप

Wed, 06 May 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Parents hanged themselves in front of their innocent child.
फोटो- 10 विवेक की फाइल फोटो बेटी काव्या के साथ।
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया खुर्द में सोमवार शाम पति-पत्नी ने छह माह की मासूम बेटी के सामने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। लोगों का कहना है कि पत्नी पति से दूसरे शहर जाकर काम करने की बात कहती थी, जिस पर अक्सर विवाद होता था। मंगलवार को एक ही घर से दो अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई और गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन



ग्राम निवासी मजदूर विवेक कुमार (23) ने करीब तीन वर्ष पहले गोहन निवासी साधना से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों ने नई जिंदगी की शुरुआत की थी। मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाला यह दंपती अपनी छह माह की मासूम बेटी काव्या के साथ सादा लेकिन खुशहाल जीवन जीने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच सामान्य दांपत्य जीवन था, लेकिन पति के बाहर जाकर काम करने को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया जाता है कि साधना विवेक से बड़े शहर जाकर काम करने के लिए कहती थी, जबकि विवेक गांव में ही रहना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की शाम विवेक के पिता रामप्रसाद और भाई सूरज व चंद्रपाल मजदूरी पर गए थे, जबकि मां गांव में एक निमंत्रण में गई थीं। इसी दौरान किसी कारणवश विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और दंपती ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

रात करीब आठ बजे टिनशेड के कमरे में विवेक ने पत्नी के स्टॉल और साधना ने अपनी साड़ी से बांस-बल्ली के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी बीच छह माह की मासूम काव्या घर के अंदर अपने माता-पिता के शवों के पास भूखी-प्यासी बिलखती रही।


मासूम बच्ची के लगातार रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे में पति-पत्नी के शव लटके थे और नीचे उनकी बच्ची रो रही थी। ग्रामीणों ने तत्काल प्रधान संजय तोमर और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसपी डॉ. ईसान सोनी, क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई और कोतवाल हरिशंकर चंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका।

फोटो- 10 विवेक की फाइल फोटो बेटी काव्या के साथ।

फोटो- 10 विवेक की फाइल फोटो बेटी काव्या के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed