{"_id":"685858869d497a4d2b0053e8","slug":"panvel-and-udyognagari-express-will-be-operated-via-changed-route-orai-news-c-224-1-ori1005-130917-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पनवेल और उद्योगनगरी एक्सप्रेस का बदले रूट से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पनवेल और उद्योगनगरी एक्सप्रेस का बदले रूट से होगा संचालन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली दो ट्रेनें 24 जून को बदले हुए रूट से संचालित होगी। इन ट्रेनों के रूट में कानपुर के बाद मार्ग में परिवर्तन होगा।
दरअसल, गोरखपुर रूट पर रेलवे ट्रैक मरम्मत और इंटरलॉकिंग के काम के चलते रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया है। इसके चलते झांसी-कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस नंबर 15066 अपने तय रूट की बजाय कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज, फाफामऊ, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, मनकापुर होते हुए गोंडा होकर गोरखपुर जाएगी।
इस ट्रेन को लखनऊ और बाराबंकी में ठहराव नहीं दिया गया है। इसी तरह एलटीटी मुंबई-प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस 12173 भी निर्धारित मार्ग की बजाय कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज, फाफामऊ होते हुए मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन का लखनऊ, रायबरेली, अमेठी में ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक और पावर ब्लॉक काम के चलते ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन किया गया है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनें अपने निर्धारित समय और निर्धारित मार्ग से संचालित होगी। (संवाद)