फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Panic due to firing in Gaura Chiraiya village

गौरा चिरैया गांव में फायरिंग से दहशत

Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Panic due to firing in Gaura Chiraiya village
उरई। रामपुरा क्षेत्र में बदमाशों की हवाई फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों ने जवाबी फायरिंग करते हुए थाना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची पर कहीं बदमाश नजर नहीं आए। थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि गांवों में हवाई फायरिंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई। वहीं गांव में ग्रामीण गश्त की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा चिरैया में रविवार की रात गोशाला के पास फायर की आवाज सुनकर गांव के लोगों में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने बदमाश समझ हवाई फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस को सूचना भी दी। सूचना पाकर ऊमरी चौकी इंचार्ज व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के बताए स्थान पर पहुंची, लेकिन वहां न तो कोई बदमाश मिला और न ही फायरिंग करने वाले लोग।
विज्ञापन

वहीं सूचना पाकर सीओ माधौगढ़ राहुल पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष बोले, फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। बल्कि गांव के लोग पुलिस तैनात किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसीलिए बदमाशों की अफवाह फैलाई जा रही है। वहीं ग्रामीण संतराम राठौर, अजय मिश्रा, मंगलसिंह परिहार, मुन्नीलाल आदि का कहना है कि इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने पुलिस गश्त की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed