फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pamphlets of two-hundred-head post and half-a-hundred BDC members sold in Kadaura

कदौरा में दो सैकड़ा प्रधान पद व आधा सैकड़ा बीडीसी सदस्यों के पर्चे बिके

Thu, 01 Apr 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pamphlets of two-hundred-head post and half-a-hundred BDC members sold in Kadaura
कदौरा। पंचायत चुनाव की सरगर्मियां शुरू होते ही जिला प्रशासन के निर्देश पर ब्लॉक में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। ब्लॉक परिसर में बने काउंटरों से गुरुवार को प्रत्याशियों में पर्चा खरीदने की होड़ रही। प्रत्याशियों ने दो सैकड़ा पर्चे खरीदे, जबकि बीडीसी पद के प्रत्याशियों ने आधा सैकड़ा पर्चों की खरीदारी की।
विज्ञापन

बता दें कि अचार संहिता व मतदान की तारीख तय होते ही चुनाव को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसका असर प्रधान पद के नामांकन पत्रों की खरीदारी में भी देखने को मिला। पहले दिन ब्लॉक में छह दूसरे दिन 87, जबकि गुरुवार को दो सैकड़ा पर्चों की बिक्री हुई। प्रत्याशी थाने व तहसील में लोग कागज बनवाने में लगे हुए हैं। उधर, अधिकारियों के निर्देश पर कर्मी लगातार पर्चों की बिक्री करने में लगे हैं। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि तीन काउंटर बनाए गए हैं। इसमें दो-दो कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सूची को चस्पा भी करवाया गया है। साथ ही सचिवों को नोड्यूज बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed