फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Paan Kumari became the head of Kanasi

पान कुमारी बनीं कनासी की प्रधान

Sat, 06 Aug 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Paan Kumari became the head of Kanasi
जीती प्रत्याशी पान कुमारी को प्रमाणपत्र देते एआरओ हरीदास यादव - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। विकास खंड नदीगांव की कनासी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में पान कुमारी ने जीत हासिल की। शुक्रवार को हुई मतगणना में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी कस्तूरी को 24 वोट से हराया। कनासी में प्रधानी के लिए मतदान गुरुवार यानी चार अगस्त को हुआ था।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुरू हुआ। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कनासी प्रधान पद के उपचुनाव में चार प्रत्याशी पान कुमारी, कस्तूरी देवी, माया देवी व सावित्री देवी चुनाव मैदान में थीं। मुख्य मुकाबला पान कुमारी और कस्तूरी देवी के बीच था। आरओ सत्यम त्रिपाठी व एआरओ हरीदास यादव की देखरेख में शुरू हुई मतगणना में पान कुमारी को 498 वोट मिले। कस्तूरी देवी को 474 वोट मिले। माया देवी को चार और सावित्री को 10 वोट मिले। 17 वोट अवैध रहे। इस दौरान एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह, सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी लगातार स्थिति पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन

-----------------------
फोटो 14-ग्राम प्रधान बनीं पान कुमारी का कच्चा घर। संवाद
मजदूर से बना गांव का मुखिया
कोंच। कनासी ग्राम प्रधान पद पर चुनाव जीतीं पान कुमारी को लोकतांत्रिक व्यवस्था ने मजदूर से गांव का मुखिया बना दिया है। खुद खेतों में मजदूरी करती हैं और पति दीने एक बैंड में हैं। पान कुमारी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। महंगाई के इस दौर में घर चलाने के लिए गांव में मजदूरी से मिलने वाले पैसे कम पड़ते हैं। तो दोनों बेटे गैर प्रांत में पानी पूरी का धंधा करते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में सैकड़ों गरीबों को आवास के लिए पैसा मिला पर पान कुमारी इस इमदाद से भी वंचित रहीं, जिसके चलते वह कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed