फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Outrage over not getting ration, ruckus

राशन न मिलने से आक्रोश, हंगामा

Thu, 02 Apr 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Outrage over not getting ration, ruckus
कदौरा मे हगांमा कर रहे राशन कार्ड धारकों को समझाते बीडीओ अति रंजन सिंह - फोटो : ORAI
कदौरा। ग्राम बागी में राशन विक्रेता दयाराम ने सूची में नाम न होने की बात कहकर जब राशन सामग्री देने से मना कर तो कार्डधारकों ने हंगामा करना शुरू कर वितरण कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीडीओ व थाना पुलिस को दी। तब बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कार्ड धारकों को समझा बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

कार्डधारक शहीद मुनिया, रामसखी विनोद, रजनू, सूरजभान ने बताया कि राशन विक्रेता दयाराम हमें राशन नहीं दे रहा है। वहीं राशन विक्रेता ने बताया कि सूची में नाम नहीं है, इसलिए इन्हें मना किया। तब बीडीओ ने राशन विक्रेता को फटकार लगाकर सभी को राशन वितरण कराया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों व पंजीकृत श्रमिकों को निशुल्क राशन दिए जाने की व्यवस्था की, जिन ग्रामीणों के पास राशन कार्ड व जॉबकार्ड है उन्हें निशुल्क राशन दें। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी, विजय सिंह, मदन श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कार्ड धारक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed