फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Outcry over electricity, nights spent on the road and roof

Jalaun News: बिजली को लेकर हाहाकार, सड़क और छत पर कट रहीं रातें

Mon, 19 Jun 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Outcry over electricity, nights spent on the road and roof
फोटो-05- अजनारी रोड पर लाइट न आने से रोड पर बैठ के नारेबाजी करते लोग। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने बेहाल कर रखा है। लगातार ट्रांसफार्मर फुंकने और फाल्ट से लोग परेशान है। लोगों का दिन का चैन और रातों की नींद हराम है। शनिवार की रात अजनारी रोड के लोगों ने सड़क पर बैठकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर, शांतिनगर, रामनगर, मैकेनिक नगर,शिवपुरी, शिवानगर, बघौरा, राठ रोड के साथ 15 से ज्यादा मोहल्लों में घंटों के हिसाब से बिजली गुल रहती है।
जनपद भर में हर महीने 20 करोड़ की बिजली की खपत हो रही है लेकिन लोग बिल सिर्फ दस करोड़ का ही जमा कर रहे है। जिसके चलते बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बिजली की चरमराई व्यवस्था से लोग परेशान है। बिजली न आने से लोग बीमार हो रहे तो वहीं बच्चों का भी हाल बेहाल है।
विज्ञापन

विभाग भी प्रयास कर रहा है लेकिन हो रहे हर घंटे हो रहे फाल्ट से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। उरई में एक दो मोहल्लों को छोड़ के सभी मोहल्लों में बिजली की समस्या बनी हुई है। रात को बिजली न आने से लोग घर के बाहर तो कहीं छतों पर रात काट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की दूध,सब्जी भी फ्रिज में रखने पर भी खराब हो जा रही है। फ्रिज भी सिर्फ डिब्बा बने हुए है। बिजली के आंखमिचौली से लोग तंग आ चुके है। अजनारी रोड निवासी सनी, कंपाउंडर पाल,ऋषभ, वैभव,राजेश विकास, हासिम ने बताया कि कई दिनों से बिजली का संकट है। रात को बिजली न आने से रात की नींद हराम है। शिकायतें करने के लिए कॉल लगाते हैं लेकिन फोन नहीं उठता।
रोज जनपद भर से सैकड़ों शिकायतें बिजली फाल्ट की आ रही है। जिन्हें सही करवाने में विभाग के पसीने छूट रहे है। वहीं दुकानदारों ने भी अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि कई दिनों से दुकान में रखा सामान भी खराब हो रहा है।

हर माह हजार से ज्यादा शिकायतें आ रहीं
बिजली विभाग के आंकड़े भी चौंकाने वाले है। 20 करोड़ की बिजली की खपत जनपद भर में हो रही है। जिसमें हर माह सिर्फ दस करोड़ ही जमा हो पा रहे है। वहीं अभी तक जनपद के लोगों पर बिजली विभाग का 900 करोड़ रुपये का बकाया है। बिजली विभाग को हर माह वसूली के लिए 67 करोड़ का टारगेट हर माह के लिए मिला है। उसके बाद भी सिर्फ 15 करोड़ से ज्यादा वसूली नहीं हो पा रही है। वहीं 30 करोड़ रुपये हर माह बिजली व्यवस्था चलाने के लिए चाहिए। बिल लोग सिर्फ उसके आधा ही जमा कर रहे है। जनपद भर में एक हजार से ज्यादा शिकायतें बिजली को लेकर आ रही हैं।

---
जिम्मेदार बोले रात को बढ़ती खपत, चोरी से जलाते बिजली
अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि नगर के अंदर बहुत ही बिजली चोरी हो रही है। सबसे ज्यादा बिजली चोरी एसी लगाए हुए लोग कर रहे है। इस महीने उरई नगर के 75 लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसके बाद भी बिजली चोरी नहीं थम रही है। अभी रात को आठ बजे कटिया मारते थे। अब 10 बजे के बाद कटिया डालकर एसी चला रहे है। नगर में हर रोज करीब 20 फाल्ट की शिकायतें आ रही है। उनको तुरंत सही करवाया जा रहा है। इस महीने 50 ट्रांसफार्मर नगर के अंदर फुंके है। जिन्हें तुरंत सही करवाया गया था। आबादी 19 लाख है। बिल भरने वाले आधे से भी कहीं कम है। 2 लाख 60 हजार ही लोग ही बिल जमा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed