फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Out going machine blew, lights of 10 thousand houses went out

Jalaun News: आउट गोइंग मशीन फुंकी, 10 हजार घरों की बत्ती गुल

Wed, 06 Sep 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 06 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Out going machine blew, lights of 10 thousand houses went out
उरई। कालपी रोड स्थित बिजली उपकेंद्र के फीडर में लगी आउट गोइंग मशीन फुंकने से राजेंद्र नगर मोहल्ले की बत्ती गुल गई। जिससे 10 हजार की आबादी को 14 घंटे भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। सुबह पानी के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। खराबी दूर होने के बाद दोपहर 12 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आउट गोइंग मशीन फुंकने से राजेंद्र नगर मोहल्ला की बत्ती रात नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक गुल रही। रात को बिजली न आने से लोग छतों पर व घर के बाहर रात काटते हुए दिखे। सुबह 11 बजे तक मशीन को सुधारा गया। उसके बाद बिजली शुरू की जा सकी। मोहल्ले के विनोद, राहुल, डॉक्टर राजेश, अनुराग, ललित ने बताया कि आज मशीन फुंकने से बिजली नहीं आई। रोज फाल्ट को लेकर कटौती की जाती है। 24 घंटे में मात्र 15 से 16 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसके साथ ही शहर के तिलक नगर, मैकेनिक नगर, बधौरा, नया पटेलनगर, उमरार खेरा में बिजली की कटौती की गई। रात को चार से पांच घंटे की कटौती की गई। जिसके चलते लोग परेशान हुए।
विज्ञापन




रविवार की रात आउटगोइंग मशीन फुंक गई थी। सुबह बिजली को सही करवा कर सुबह चालू करवा दी गई।
ऋषभ राजपूत, एसडीओ, बिजली विभाग

रात को नहीं आती बिजली

शहर के अंदर सबसे ज्यादा बिजली कटौती कांशीराम कॉलोनी की जा रही है रात को बिजली के नाम पर सिर्फ तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। अगर लोगों की माने तो 24 घंटे में मात्र आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पाती है। उसमें भी कभी कभी पांच से छह घंटे बिजली मिल पाती है। रात के समय नौ बजे के बाद बिजली चली जाएगी तो सुबह चार बजे मिल पाती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed