{"_id":"6368043e4c0d853a4358c31a","slug":"other-orai-news-knp7269438162","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा। साथी के साथ बाजार गया किसान गांव लौटते समय अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। पहिये के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चालक ट्रैक्टर सहित मौके से भाग गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गुढ़ा गांव निवासी ललित कुमार उर्फ दिलीप (48) शनिवार को ट्रैक्टर से गांव के ही रामदेव उर्फ कल्लू के साथ कालपी बाजार करने गया था। लौटते समय कालपी मंगरौल मार्ग के पास रामदेव ने बाजरा उठाने के लिए ट्रैक्टर खेत में उतार दिया। उठान के बाद रोड पर चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
ट्रैक्टर पर सवार ललित सड़क पर गिर गया और पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बदहवास परिजनों ने पुलिस को बताया कि ललित की दो शादियां पुष्पा और संगीता से हुई थी। उसे दो बेटे अभिषेक, रवि है। वह इकलौता बेटा था। मौत से मां मैकनिया सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।