{"_id":"5fe4e5338ebc3e3f51781893","slug":"other-orai-news-knp601958442","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती के साथ पशुपालन, बागवानी कर किसान कमा सकते हैं मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती के साथ पशुपालन, बागवानी कर किसान कमा सकते हैं मुनाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़ (जालौन)। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत राजकीय बीज गोदाम परिसर में कृषि निवेश मेला एवं किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान खेती करने के साथ पशुपालन, बागवानी कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
कृषि वैज्ञानिक अमित कनौजिया ने रबी सीजन में फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों की फसलवार जानकारी दी। कहा कि वर्तमान समय में चना में इल्ली का प्रकोप देखा जा रहा है, जिसके रोकथाम को दवा का स्प्रे करें। विषय वस्तु विशेषज्ञ जयनारायण ने कहा कि किसान मिट्टी का परीक्षण कराकर ही फसल की बुआई करें और फसल चक्र जरूर अपनाए। सीताशरण निरजंन ने कृषि रक्षा पर उपलब्ध दवाई, रसायन के साथ अनुदान की जानकारी दी। गोदाम प्रभारी अतुल राव ने फसल अवशेष न जलाने की सलाह दी।
25 दिसंबर को मंडी समिति पर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सजीव प्रसारण किया जाएगा। इस मौके पर लोकेंद्र सिंह, महेश, अमर सिंह, अंगद सिंह, कैलाश नारायण, मुरारी गुप्ता, उमेश झा, पप्पू सिंह, वीरभान सिंह, राजेश श्रीवास्तव, कृष्णपाल सिंह, धरमवीर सिंह, शिवनारायण, माताप्रसाद, कामता, हरीशंकर आदि मौजूद थे।