फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक को फटकार

Fri, 25 Dec 2020 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
other
-ग्राम वोहरा में जन चौपाल के दौरान नोडल अधिकारी को समस्या बताती महिला। - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। जिले के नोडल अधिकारी परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने गुरुवार को कोंच ब्लॉक के वोहरा प्राथमिक स्कूल में चौपाल लगाकर योजनाओं की हकीकत परखी और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं पूछीं। राशन कार्ड न बनाने की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक को फटकारा और पेयजल की समस्या पर अगले वित्तीय वर्ष में तीन-चार हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी को गांव के कृष्ण कुमार ने बताया कि राशनकार्ड बनवाने को आपूर्ति कार्यालय में 150 रुपये दिए थे, इसके बावजूद राशनकार्ड नहीं बनाया गया है। कुछ ग्रामीणों ने राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें भी कीं। इस पर नोडल अधिकारी ने आपूर्ति विभाग के एआरओ मनोज तिवारी को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए। कुछ ग्रामीणों ने आवास और शौचालय का लाभ न मिलने की शिकायत की। बच्चों के टीकाकरण, पुष्टाहार वितरण और हैंडपंपों की संख्या की जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों व अपात्रों की पहचान की और शौचालयों का भौतिक सत्यापन किया। गांव में बिजली कनेक्शनों की संख्या और बिल अदायगी की जानकारी भी ली। अधिकारियों से कहा कि बिलों की अदायगी के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन

सीडीओ पीके श्रीवास्तव, एक्सईएन विद्युत सुभाषचंद्र सचान, डीपीआरओ अभय यादव, डीसी मनरेगा एके दीक्षित, एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, सीडीपीओ वंदना वर्मा, बीडीओ शुभम बरनबाल, एडीओ नरेशचंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed