फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

पुलिस पर लापरवाही और मुआवजे की मांग पर लगाया जाम

Fri, 25 Dec 2020 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
other
जाम लगाए महिलाएं व ग्रामीण। - फोटो : ORAI
कोंच/पहाड़ागांव (जालौन)। सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। तहसीलदार ने परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई थी।
विज्ञापन

ग्राम नरी निवासी दिनेश (35) पुत्र भागीरथ की बाइक में बुधवार शाम डाढ़ी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दिनेश की मौत हो गई थी। वह कैंसर से पीड़ित पत्नी कुसुमा की दवा लेकर ग्वालियर से लौैट रहा था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ट्रैक्टर मालिक और चालक को बचाने का प्रयास कर रही है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा और एसएचओ कैलिया महेश कुमार ग्रामीणों को समझाकर करीब 6 बजे जाम खुलवाया। तहसीलदार ने पारिवारिक लाभ योजना से आश्रितों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। सीओ राहुल पांडे कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed