{"_id":"5fe240038ebc3e3c8f32f2ee","slug":"other-orai-news-knp6015511146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर जागे, शौचालय पूरे कराने को भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर जागे, शौचालय पूरे कराने को भागे
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। ब्लॉक क्षेत्र के अधूरे सामुदायिक शौचालयों पर अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। हरकत में आए अफसरों ने मंगलवार को उन अधूरे शौचालयों का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को जल्द से जल्द अधूरे काम निपटाने के निर्देश दिए।
बता दें कि दो दिन पूर्व अमर उजाला ने लोकापर्ण के बाद भी अधूरे पड़े शौचालयों पर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद से ही ब्लाक के अधिकारियों में खलबली मची है। मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ अतिरंजन सिंह ने क्षेत्र के कुआखेड़ा, गररेही, कठपुरवा, बवीना, हरचन्द्रपुर सहित आधा दर्जन गांव के सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया।
कुआखेड़ा गांव में शौचालय पर छत व अन्य निर्माण न होने पर सचिव जितेंद कुशवाहा को फटकार लगाई। गररेही, बवीना, कठपुरवा, हरचन्द्रपुर में जल्द रंगाई पुताई सहित अन्य कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए सचिव व प्रधानों को आदेश दिया।
विज्ञापन
बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि जिन गांव के सामुदायिक शौचालय अभी पूर्ण नही हुए हैं, उन गांव के सचिवों व प्रधानों को तीन दिन की मोहलत दी गई है। यदि तीन दिन के अंदर निर्माण कार्य पूरा नही हुआ तो संबंधित सचिवों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले 4 सचिवों व सेक्टर प्रभारियों को चिह्नित किया गया है