{"_id":"5fe23f568ebc3e3ec95ff5d0","slug":"other-orai-news-knp601550679","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबित
विज्ञापन
उरई (जालौन)। डकोर ब्लाक में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर एसडीएम सतेंद्र कुमार ने लेखपाल को निलंबित कर मामले की जांच के निर्देश जारी किए हैं।
डकोर ब्लाक में घरौनी योजना के तहत काम चल रहा है। वायरल वीडियो में दिखाया गया कि लेखपाल अमरचंद्र एक ग्रामीण से नामांकन कराने के नाम पर रुपये ले रहे हैं। लेखपाल का रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जैसे ही जानकारी प्रशासन तक पहुंची तो हड़कंप मच गया।
तहसीलदार कर्मवीर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। सच्चाई के लिए वीडियो की जांच कराई जाएगी और संबंधित ग्रामीण से भी पूछताछ की जाएगी कि आखिर किस योजना के नाम पर कितनी रकम ली गई है।