{"_id":"5fe23c888ebc3e3eb808bc53","slug":"other-orai-news-knp601548225","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता आगामी चुनावों में सपा को बढ़त दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता आगामी चुनावों में सपा को बढ़त दिलाएं
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर सुभाष नगर में सपाइयों की बैठक में तिलक चंद्र अहिरवार ने पार्टी को मजबूत करने को कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सपा का जनाधार बढ़ाएं ताकि पंचायत चुनाव समेत आगामी विधान सभा चुनाव में सपा को सफलता मिले।
जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर ने कहा कि वर्तमान में सरकार की दमनकारी नीतियों से सबसे ज्यादा किसान परेशान हैं। फिर चाहे किसान को खाद लेने में दिक्कत हो या फिर फसल बेचने को इधर उधर भटकने की मशक्कत, अन्नदाता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर किसानों व गरीबों के हित की योजनाएं चलाई जाएंगी। बैठक में मान सिंह पाल, सुखवीर यादव, गब्बर कुमार, सुधीर चौधरी, विमल, सुरजीत, रामलला आदि मौजूद थे।