फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

43 साल बाद नगर पंचायत का सीमा विस्तार

Tue, 22 Dec 2020 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
other
नगर पंचायत की सीमा विस्तार पर अध्यक्ष को मिठाई खिलाते लोग। संवाद - फोटो : ORAI
रामपुरा (जालौन)। रामपुरा नगर पंचायत की सीमाएं चार गुना बढ़ेंगी। नगर का दायरा चार वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 12 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। सीमा विस्तार में रामपुरा देहात और आसपास के कुछ गांवों के गैर आबादी क्षेत्र जोड़ दिए गए हैं। सीमा विस्तार से जगह की कमी दूर होने से नए निर्माण होने और विकासोन्मुखी योजनाओं का विस्तार होने की लोगों ने उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

वर्ष 1977 से रामपुरा को नगर पंचायत बनाया गया था, तब उसकी आबादी करीब छह हजार और सीमा चार वर्ग किलोमीटर में थी। वर्ष 2011 की जनगणना में आबादी बढ़कर 12000 पहुंच गई। इस समय 20 हजार से अधिक आबादी है। 43 वर्ष बाद नगर की सीमा के विस्तार को शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

अभी तक नगर पंचायत की सीमा आंबेडकर चौराहे, थाना रामपुरा, किला रामपुरा और हवेली तक थी। एक तरफ द्विवेदी महाविद्यालय जगम्मनपुर रोड, भीकमपुरा माधौगढ़ रोड़, निनावली पुल और भैरवजी मंदिर तक बढ़ा दी गई है। यानी चार किलोमीटर वर्ग किलोमीटर की नगर पंचायत की सीमाएं 12 वर्ग किलोमीटर तक फैल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत रामपुरा के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह से बताया कि नगर पंचायत की ज्यादातर सीमा रामपुरा देहात ग्राम पंचायत से जुड़ी है। इससे विकास कार्यों को लेकर सीमा विवाद रहता था। ग्राम प्रधान अपनी सीमा में काम होना बताकर रोक लगा देते थे। नाली नगर पंचायत बनवाती थी और स्वामित्त रामपुरा देहात ग्राम पंचायत का हो जाता था।
अध्यक्ष को दिया धन्यवाद, बांटी मिठाई
नगर पंचायत के सीमा विस्तार को मंजूरी मिलने पर नगर के लोगों ने खुशी जताई है। अंकुर मिश्रा, अरुण गुप्ता, अमित गुप्ता, बालकराम केवट, ब्रजेश कठिल, महेंद्र, जितेंद्र, संतोष आदि ने कार्यालय जाकर नगर पंचायत को धन्यवाद दिया और उन्हें मिठाई खिलाई।
ये हैं जरूरतें
फायर स्टेशन बनना चाहिए
कृष्ण कुमार द्विवेदी ने कहा कि नगर का सीमा विस्तार करने में बहुत देर की गई। खैर सीमा विस्तार से विकास कार्य तेज होंगे। नगर और आसपास में होने वाले अग्निकांडों पर काबू पाने के लिए फायर स्टेशन भी बनाया जाना चाहिए।
रोडवेज डिपो भी बनाया जाए
छात्रा रचना पाल ने कहा कि रामपुरा नगर पंचायत का सीमा विस्तार होना खुशी की बात है । नगर में रोडवेज डिपो भी बनाया जाना चाहिए ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
सीमा विवाद थमेगा
सभासद सानू खान का कहना है कि अभी तक सीमा विवाद में विकास कार्य अटक जाते थे। रामपुरा देहात ग्राम प्रधान चलता रहता था, ग्राम पंचायत स्तर से पट्टा होने से विकास कार्य रुक जाते थे।

तेजी से होंगे विकास कार्य
व्यापारी सुबोध सिंह का कहना है कि सीमा विस्तार से रामपुरा नगर का विकास होगा। नए निर्माण कार्य होंगे, उनके लिए जगह की दिक्कत नहीं आएगी। नगर पंचायत स्तर से नक्शे बनवाकर लोग भव्य निर्माण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed