{"_id":"5fdfa1e28ebc3e41a134d0ab","slug":"other-orai-news-knp6011308118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों से सिर्फ स्कूलों में पढ़ाई कराई जाए-अजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों से सिर्फ स्कूलों में पढ़ाई कराई जाए-अजीत सिंह
विज्ञापन
उरई (जालौन)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेशीय पदाधिकारियों का पहली बार जिले में आने पर जिला इकाई ने सिटी सेंटर में स्वागत व अभिनंदन समारोह का हुआ, जिसमें शिक्षकों ने समस्याएं उठाई गईं। प्रदेश पदाधिकारियों ने निदान का भरोसा दिया।
प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी सभी जिलों में भ्रमण कर शिक्षकों की समस्याओं का ब्योरा ले रही है और जल्द ही बेसिक शिक्षा मंत्री व महानिदेशक स्कूली शिक्षा से मिलकर निराकरण की मांग की जाएगी। कहा कि उनकी कोशिश होगी कि शिक्षकों से गैर शैक्षिक काम न कराए जाए, सिर्फ पढ़ाई कराई जाए। प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ने कहा कि महासंघ के लक्ष्य बेसिक शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार को खत्म कर शिक्षकों को पढ़ाई के लिए माहौल मुहैया कराना है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी ने कहा कि महासंघ शिक्षकों की समस्याओं के निदान को प्रतिबद्ध है। रामलखन भार्गव, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन शंकर दीक्षित, बृजेश श्रीवास्तव, राजाराम व्यास, अवधेश पांडेय, प्रदीप चौहान, इलयास मंसूरी, एडेड संवर्ग के जिलाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया।
विज्ञापन
अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने संचालन एडेड संवर्ग के संयुक्त महामंत्री विकास कुमार ने किया। इस मौके पर तनवीर अहमद, अरविंद स्वर्णकार, रमाकांत, मनोज बाथम, अजहर, सरला कुशवाहा, इनाम उल्ला, सलिल कांत श्रीवास, सीमा सिंह, हरिमोहन यादव आदि मौजूद रहे।