फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

शिक्षा दिवस के रूप में मनेगा सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस

Mon, 21 Dec 2020 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
other
-बैठक करते आल आरक्षित टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : ORAI
ॉल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई जालौन की बैठक जिलाध्यक्ष मिस्टर सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में टाउनहाल परिसर स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल में हुई। बैठक में तीन जनवरी को सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस को शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री ने शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त करने की मांग की। तय हुआ कि शिक्षकों की समस्याओं के निदान को बीएसए से मिला जाएगा। महामंत्री प्रेम कुमार कुशवाहा ने जिले में बेसिक के सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने और जिलाध्यक्ष मिस्टर सिंह बौद्ध ने नवनियुक्त शिक्षकों को शीघ्र वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन

यशवंतराव को कदौरा ब्लॉक संयोजक, रवि कुमार को सह संयोजक व अनिल कुमार को ब्लॉक रामपुरा का सह संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में जिला ऑडिटर राकेश कुमार , भूरी देवी, प्रदीप कुमार गौतम, श्याम बिहारी, वीरेंद्र बौद्ध, देवेंद्र बौद्ध, केके शिरोमणि, दीनदयाल श्रीवास, अशोक कुमार, जागेश्वर यादव, छत्रपाल सिंह, देवजीत यादव, संजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार गौतम, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध निरंजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो परिचय-12-बैठक में मौजूद प्राथमिक शिक्षक।
शिक्षकों ने बताईं समस्याएं, निदान का आश्वासन
उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शिक्षक भवन में जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने जिला कार्यकारिणी के समक्ष शिक्षकों की समस्याएं रखीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शोषण या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रदेशीय मंत्री महेंद्र भाटिया, संजय दुबे, बृजेंद्र राजपूत, नृपेंद्र सिंह सेंगर, अनुराग मिश्रा, दीपक पाठक, मनीष समाधिया, सोम त्रिपाठी, मनीष गुप्ता, लालजी पाठक, योगेंद्र सिंह, राममोहन बाजपेई, महेंद्र आदि रहे। संचालन जिला मंत्री नरेश निरंजन ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed