फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

सड़क की ऊंचाई से खेतों में भरने लगा पानी, नारेबाजी

Mon, 21 Dec 2020 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
other
मुहम्मदाबाद (जालौन)। निर्माण के दौरान सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से मुहम्मदाबाद गांव के खेतों की जलनिकासी बंद हो गई, जिससे नहर का पानी पुलिया से न निकलकर खेतों में जाने लगा। इसके चलते करीब 30 बीघा गेहूं व मटर की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में बोई फसल की बर्बादी देखकर गुस्साएं किसानों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जल्द मुआवजा न मिला और समस्या का निदान न हुआ तो वे डीएम से गुहार लगाएंगे। इसके बाद भी न्याय न मिला तो आंदोलन करेंगे। पीडब्ल्यूडी की ओर से उरई मुहाना मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क की ऊंचाई बढ़ने से गांव के पानी की निकासी बंद हो गई है। पिछले साल विकल्प के रुप में पीडब्ल्यूडी ने पुलिया के नीचे पाइप डालकर जल निकासी की व्यवस्था की थी, लेकिन देखरेख के अभाव में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार व शनिवार की रात कुसमिलिया गांव के मौजे से आए पानी से पंकज की तीन बीघा, हरमान, भगवानदास वर्मा, अशोक की दो-दो बीघा, जसीराम की तीन बीघा, विपिन की चार बीघा, कल्लू की चार बीघा, सुभाष व उमेश उपाध्याय की चार-चार बीघा, वीरेंद्र यादव की तीन बीघा समेत करीब तीस बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों का आरोप है कि पिछली बार भी पानी भरने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने समस्या का निदान कर दिया जाएगा, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान
किसान पंकज ने कहा कि बंटाई पर खेत लिया था। किसी तरह कर्ज लेकर खाद बीज का इंतजाम कर बुआई की, लेकिन पानी ने फसल बर्बाद कर दी। पिछली साल का कर्ज अभी तक चुकता नहीं कर पाए हैं, एक बार फिर कर्ज की नौबत आ गई है।

किसान भगवान दास वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण के पानी निकासी के लिए जब पुलिया बनाई जा रही थी, तभी किसानों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने अनसुनी कर दी। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed