फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

महिला का सिपाहियों का घर में घुस कर अभद्रता का आरोप

Thu, 03 Dec 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
other
कोतवाली में शिकायत करने जाती महिला। संवाद - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। गिरवर नगर की महिला ने सिपाहियों पर घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की हैै। पुलिस का कहना है कि जुए की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था, अभद्रता करने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

गुुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे कुछ सिपाहियों ने सादे कपड़ों में गिरवर नगर इलाके के घर में छापा मारा था। सिपाहियों के छापे के बाद उक्त घर की मुखिया ने पत्र देकर बताया कि लगभग साढे़ बारह बजे घर में अंदर थी और बेटी खुले बाथरूम में नहा रही थी। तभी पांच सिपाही घर के अंदर घुसे और गालीगलौज कर लगे। मना करने पर सिपाहियों नेे बेटी को बुरी नीयत से देखा और घर के बाहर चले गए। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। प्रभारी कोतवाल उदयभान गौतम का कहना है कि उक्त महिला के घर में जुआ खेलेे जानेे की सूचना मिली थी जिस पर सिपाहियों नेे छापा मारा था, लेकिन अभद्रता नहीं की।
विज्ञापन

कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा निवासी 75 वर्षीय श्याम दुलैया पत्नी आशाराम पटेल बृहस्पतिवार की सुबह कुएं में गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। श्याम दुलैया की खोज की गई तो शव कुएं में तैरता दिखा। सूचना पर प्रभारी कोतवाल उदयभान गौतम व सागर चौकी प्रभारी संजीव कटियार पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने परिजनों समेत ग्रामीणों से जानकारी ली। श्याम दुलैया मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
दहेज के लिए बहू को घर से निकालने का आरोप
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरावती निवासी संतोष पटेल की पुत्री काजल ने बृहस्पतिवार को पुलिस को पत्र देकर बताया कि विवाह 29 जून 2020 को ग्वालियर निवासी संजीव के साथ हुआ था और विवाह में पिता ने 18 लाख रुपये सहित काफी सामान दान दहेज दिया था, लेकिन अतिरिक्त दहेज के रूप में एसयूवी कार के लिए 10 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। बताया कि ससुरालियों ने गालीगलौज व मारपीट कर 30 नवंबर को घर से बाहर निकाल दिया, जिससे मजबूरन पिता के घर पर रह रही है। काजल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed