फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Thu, 03 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
other
कुठौंद /आटा। कुठौंद और आटा क्षेत्र में हुए तीन हादसों में गुरुवार को वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बायना गांव के मूल निवासी ज्ञानचंद्र (60) पुत्र गुट्टार सिंह बरियापुर में रहते थे। बुधवार रात वह मदारीपुर से सब्जी लेकर साइकिल से बरियापुर लौट रहे थे। गांव के पास वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे ज्ञानचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष अरुण तिवारी, एसआई शिवपाल सिंह चौहान ने घायल को कुठौंद पीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से वाहन की टूटी नंबर प्लेट मिली। इसके आधार पर वाहन मालिक पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा आटा क्षेत्र में हुआ। रेलवे स्टेशन के पास सड़क पार करते समय राजस्थान के कोटा निवासी ट्रक के खलासी राकेश (36) को बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश ट्रक में बांस लेकर असम से कोटा जा रहा था। खाना बनाने के लिए ट्रक रोका था। इस दौरान शौच के लिए सड़क पार करते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा तिराहे के पास हुआ। शाम को कानपुर की ओर से आ रही कार ट्रैक्टर टकरा गई। हादसे में कार में सवार इसरत हुसैन, अमजद खान, नरगिश व सोहेल घायल हो गए। पुलिस ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। झांसी निवासी कार सवार कानपुर से लौट रहे थे। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
बाइक फिसलने से अधेड़ घायल
आटा थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे किनारे स्थित ढाबे के पास गुरुवार सुबह 11 बजे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार कमल नारायण (45) पुत्र चरण वाजपेई निवासी बांदा घायल हो गए। राहगीरों घायल को सड़क किनारे बैठाकर पुलिस को सूचना दी। मंडी चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद ने हाइवे की एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। कमल बांदा से जालौन कृषि विज्ञान केंद्र पर जा रहे थे। वह हेलमेट भी लगाए थे।

बाइक से उछलकर महिला गिरी
आटा क्षेत्र में मिहोना गांव निवासी हरी सिंह पत्नी बिनीता (40) के साथ बुधवार देर शाम बाइक से ग्राम परासन में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। झांसी-कानपुर हाइवे नी आटा टोल के पास ब्रेकर पर झटका लगने पर बिनीता बाइक से गिर र्गइं। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने टोल की एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed