{"_id":"5fc68b988ebc3e9be55bca30","slug":"other-orai-news-knp5974453166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भीषण टक्कर, मां बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की भीषण टक्कर, मां बेटे की मौत
विज्ञापन
जालौन/ कुठौंद। औरैया रोड पर मड़ोरी श्रमदान के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में मां और बेटे की मौत हो गई दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। महिला की मौत की जानकारी पर औरैया निवासी दूसरी बाइक का चालक सीएचसी से भाग गया। जिला अस्पताल में भर्ती दूसरी बाइक के चालक की हालत गंभीर बताई गई है। एसडीएम गुलाब सिंह और सीओ विजय आनंद मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरी निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र आशाराम (22) मंगलवार शाम करीब चार बजे मां उर्मिला (50) के साथ दौन बिचौली गांव में विवाह समारोह से बाइक पर लौट रहे थे। बाइक रिश्तेदार अनंतराम (40) चला रहे थे। औरैया रोड पर मड़ोरी श्रमदान के पास गांव में मुड़ते समय जालौन की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक जितेंद्र की बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक औरैया निवासी उत्कर्ष चल रहा था।
जोरदार टक्कर लगने से जितेंद्र की बाइक पर सवार तीनों लोग उछल कर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दूसरी बाइक का चालक उत्कर्ष भी घायल हो गया। सूचना पर एंबुलेंस ने चारों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उर्मिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते जितेंद्र व अनंतराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान जितेंद्र की भी मौत हो गई। अनंतराम की हालत गंभीर बताई गई है। महिला की मौत की जानकारी होने पर उत्कर्ष सीएचसी से भाग गया। हदरूख पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में ले ली पुलिस के अनुसार उत्कर्ष की केटीएम बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। वह बाइक पर हेलमेट लटकाए था। दूसरे बाइक चालक अनंतराम के पास से हेलमेट नहीं मिला है।