फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

ट्रैक किनारे मवेशी चराने पर पकड़ा

Sun, 22 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
other
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई यार्ड की लूप लाइन में फ्रेक्चर होने से अहमदाबाद से बनारस जा रही साबरमती एक्सप्रेस को आधे घंटे तक उरई स्टेशन पर रोकना पड़ा। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पट्टी बांधकर बिल्डिंग की, इसके बाद 15 किमी की स्पीड से ट्रेनों को निकालने का मेमो दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर से झांसी की ओर रविवार शाम साढ़े पांच बजे मालगाड़ी गुजरी। इसके बाद आरवीएनएल के एक कर्मचारी ने पटरी पर फ्रैक्चर देखा। उसने डिप्टी एसएस एसके खरे को इसकी सूचना दी। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग को सूचना दी। पटरी पर फ्रेक्चर होने से अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोक लिया गया। ट्रेन 7:30 बजे से 8 बजे खड़ी रही।
विज्ञापन

इस बीच इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने ट्रैक में सुरक्षा पट्टी बांधी। फ्रेक्चर के कारण मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। डिप्टी एसएस ने बताया कि ट्रेन चालकों को 15 का काशन आर्डर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक किनारे मवेशी चराने गिरफ्तार
रेलवे ट्रैक के किनारे अन्ना मवेशियों के खिलाफ रविवार को आरपीएफ ने अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशी चराने के आरोप में आरपीएफ ने उरई भुआ सेक्शन में ग्राम बड़ागांव निवासी रामप्रकाश समेत तीन लोगों को पकड़कर उनका रेलवे एक्ट में चालान कर दिया। उधर पनवेल एक्सप्रेस में चार लोगों को अवैध रूप से खानपान सामग्री बेचते पकड़ा गया।

हादसे में बाइक सवार की मौत
जोरदार टक्कर लगने से हेलमेट भी टूट गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महेबा। जोल्हूपुर मदारीपुर मार्ग पर देर शाम ग्राम बैरई के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
सत्यपाल (35) पुत्र राजन सिंह वर्ष निवासी रायपुर मड़ैया थाना सिरसा जोल्हूपुर से वापस गांव लौट रहा था। बैरई गांव के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर दूर जा गिरा। राहगीरों ने उसे कालपी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। वह अपने रिश्तेदार को जोल्हूपुर तक छोडने आया था। मृतक हेलमेट लगाए हुए था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed