फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

विरांगना रानी लक्ष्मीबाई का मनाया गया जनमोत्सव

Fri, 20 Nov 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
other
रानी लक्ष्मीबाई जयंती कार्यक्रम में मोजूद विधार्थी परिषद कार्यकर्ता। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से टाउनहाल के पास वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर लक्ष्मीबाई की जयंती नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि महिला एसओ नीलेश कुमारी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की गाथा आज भी मशहूर है। वे महिला और पुरुषों सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस मौके पर सारिका आनंद, जिला छात्रा प्रमुख सृष्टि चौहान, विभाग सह संयोजक निर्मल तिवारी, संगठन मंत्री लवकुश मौर्या ने भी विचार रखे। इस मौके पर दीपराज द्विवेदी, चित्रांशु सिंह, सत्यम, अभय दुबे, प्रदत्त वाजपेयी, रक्षा कुशवाहा, अमन, कार्तिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वीरांगना की वीरगाथा को याद किया
कदौरा। नगर पंचायत कार्यालय परिसर पर गुरुवार को विरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि विरांगना ने अल्पकाल में जो किया है वह देश के लिए मिशाल है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह और चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अशोक चक्र ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई बुंदेलखंड का गौरव हैं। लिपिक राधाबल्लभ चतुर्वेदी ने भी विचार व्यक्त किए। चांद, भारत, सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामलखन महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम
एट। रानी लक्ष्मीबाई जयंती रामलखन महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ मुस्तकीम खान ने लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर छात्र-छात्राओं को लक्ष्मीबाई की वीरता के बारे में बताया। प्रवक्ता डॉ मुस्तकीम खान, दीपक समाधिया, सुरेंद्र पटेल, विनोद कुमार, हिमांशु गुप्ता, राजीव दुबे, शक्ति त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद, विकास प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed